कांके: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से देशी कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 15, 2025 रांची स्थित गोंदा थाना क्षेत्र से देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एन्टीकाइम चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार युवक को रोका गया। पुलिस द्वारा जब तलाशी ली गई तो स्कूटी की डिक्की से देशी कट्टा बरामद किया गया।