बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड से राजस्थान के डिप्टी सीएम से जयपुर में सम्मानित हुए जमुई के पत्रकार अमित सिंह..
राजस्थान की राजधानी जयपुर में जमुई के दैनिक भास्कर डिजिटल के पत्रकार अमित सिंह को अच्छी और सकारात्मक पत्रकारिता के लिए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के सीईओ गिरीश अग्रवाल एवं गूगल के प्रतिनिधि दुर्गा जी भी मौजूद रहे।
यह सम्मान न सिर्फ अमित सिंह की मेहनत और पत्रकारिता के प्रति समर्पण का सम्मान है, बल्कि जमुई के लिए भी गौरव का क्षण है। 🏆
इस उपलब्धि पर अमित सिंह और पूरे दैनिक भास्कर डिजिटल परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐👏
#Jamui #AmitSingh #Journalism #DainikBhaskar #GoodNews #Jaipur #सम्मान
Jamui, Jamui | Aug 26, 2026