लालबर्रा: मानव सेवा ही माधव सेवा: साईं भजन मंडली खारी ने अस्पताल में बांटे भोजन पैकेट
जनपद पंचायत लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम खारी की साईं भजन मंडली द्वारा नि:स्वार्थ जनसेवा की एक सराहनीय मिसाल पेश की गई है। सोमवार, 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे मंडली के 7 सदस्यीय सेवादल ने बालाघाट अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को 84 भोजन पैकेट का वितरण किया। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों की सहायता और सेवा भाव के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन पर