*विक्रमशिला विश्वविद्यालय परियोजना, अदानी पावर प्लांट एवं बधुआ जलाशय सहित 100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की समीक्षा*
*भागलपुर, दिनांक 23 सितंबर 2026:-* भागलपुर जिले में संचालित महत्वपूर्ण एवं वृहद विकास परियोजनाओं की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों के साथ जिला पदाधिकारी द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान विक्रमशिला विश्वविद्यालय परियोजना, अदानी पावर प्लांट तथा बधुआ जलाशय परियोजना से संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों से परियोजनाओं की प्रगति, अब तक पूर्ण किए गए कार्यों, निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं तथा शेष कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा का संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, भागलपुर जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली संचालित एवं प्रस्तावित प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में मिर्जा चौकी फोर लेन परियोजना सहित अन्य महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना एवं सड़क परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित पदाधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली गई।
समीक्षा के दौरान कौवा पुल से संबंधित कार्यों की भी ग्रामीण कार्य विभाग (RCD) के कार्यपालक अभियंता के साथ विस्तार से समीक्षा की गई। पुल निर्माण/कार्य की वर्तमान स्थिति, आवश्यक तकनीकी कार्यों तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले की बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण भी किया जाए तथा कार्य में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), ज़िला भूअर्जन पदाधिकारी, एवम् योजनायों से सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary