दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने दमोह शहर की श्रीवास्तव कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, आज बुधवार दोपहर 2 बजे निरीक्षण में कलेक्टर ने बच्चों का वजन अपने समक्ष करवाया तथा उन्हें मिल रहे पोषण आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि बच्चों को बेहतर पोषण और सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।