बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में फतेहपुर के सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा- बजट जन विरोधी है
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को दिन में 1:00 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए फतेहपुर जनपद के सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह पूरी तरह से जन विरोधी है। आरोप लगाया कि संसद में बहस के दौरान विपक्ष के लोगों को यहा तक की विपक्ष के नेता को भी बोलने नहीं दिया जाता है।