बिंदकी: जहानाबाद के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद देते हुए क्षेत्र में विकास की मांग की
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने गुरुवार को दिन में करीब 3:20 में लखनऊ विधानसभा के अंदर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए अभिभाषण का समर्थन करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तथा उन्होंने अपने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई आवश्यक मांग भी उठाई।