बिंदकी: इटरा मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा मोड़ के समीप ईंट भट्ठा के निकट गुरुवार को दिन में 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजीव सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी ग्राम पूरेदान थाना जाफरगंज गंभीर घायल हो गए। राजीव सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।