बिंदकी: बिंदकी के मां ज्वाला देवी मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर सेफ्टी टैंक सहित खंदक में पलटा, एचटी लाइन का तार खंभा टूटा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर के समीप बाईपास तिराहे के निकट गुरुवार की शाम लगभग 4:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर शौचालय के सेफ्टी टैंक सहित रोड किनारे खंदक में पलट गया। जिससे एचटी लाइन का खंभा व तार टूट गए। जिसकी जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता महमूद आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंची।