बिंदकी: बिंदकी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया, शोभायात्रा निकली
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्टेट बैंक के पास स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार की दोपहर 12 से महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया इस मौके पर एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, चेयरमैन राधा साहू, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल की धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी पटेल तथा सपा नेता दयालू ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना किया।