बिंदकी: पाली खेड़ा मोड़ के समीप बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल, मृतक का भाई बाल-बाल बचा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के पाली खेड़ा मोड़ के समीप गुरुवार को दिन में 11:30 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक अजय उम्र 26 वर्ष तथा जनार्दन उम्र 45 वर्ष दोनों निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना बकेवर घायल हो गए। दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार तीसरा युवक मृतक का छोटा भाई बबलू बाल बाल बच गया।