खजुराहो। आदिवर्त में बुंदेली फाग गायन और चम्बल के लांगुरिया लोकनृत्य ने मोहा दर्शकों का मन
खजुराहो। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आदिवर्त जनजातीय एवं लोककला राज्य संग्रहालय, खजुराहो में आयोजित साप्ताहिक सांस्कृतिक श्रृंखला ‘देशज’ के अंतर्गत 21 नवम्बर 2026 को बुंदेलखंड एवं चम्बल अंचल की लोकसंस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बुंदेली लोकगीतों के गायन एवं लांगुरिया लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को क्षेत्रीय लोकपरंपराओं की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि से परिचित कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं आमंत्रित कलाकारों के पारंपरिक सम्मान के साथ हुआ।
कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति टीकमगढ़ के श्री धनीराम लुहार द्वारा फाग गायन के रूप में दी गई। उन्होंने डेड खुरी, चौकड़िया एवं छंद फाग जैसी पारंपरिक गायन विधाओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं क�
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Nov 21, 2026