छुईहा घाटी टनल का डीपीआर शीघ्र तैयार कर सक्षम अनुमोदन के लिए भेजें-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
---
सतना 19 नवम्बर 2026/उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने मंत्रालय भोपाल में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के रीवा में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देने, निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने छुईहा घाटी टनल के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर सक्षम अनुमोदन के लिए भेजने के निर्देश दिए। बैठक में एमपीआरडीसी के एमडी श्री सिबी चक्रवर्ती सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना