विश्व धरोहर सप्ताह पर तुलसी संग्रहालय में 200 विद्यार्थियों ने देखीं पुरातत्वीय धरोहरें
-----
सतना 21 नवम्बर 2026/विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में शासकीय तुलसी संग्रहालय रामवन में शनिवार को संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर के प्राचार्य राजीवलोचन अग्निहोत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर एवं डी.के. नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन पुरातत्वीय धरोहरों, ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं एवं कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। संग्रहालय भ्रमण में लगभग 150 से 200 छात्र-छात्राओं एवं दर्शकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्राचार्य राजीवलोचन अग्निहोत्री सहित राकेश मिश्र, सुशील सोनी, मनोहर प्रजापति एवं श्रीमती रेखा तिवारी, शिव भरत श्रीवास्तव, उमाकांत पाण्डेय, नैमित्तिक केयरटेकर रामविश्वास दहायत एवं विवेक गुप्ता उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना