लैंगिक समानता और संवेदनशीलता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक-
पीएम उषा के तत्वावधान में महाविद्यालय में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
-----
सतना 17 नवम्बर 2026/शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय #सतना में पीएम उषा के तत्वावधान में लैंगिक संवेदीकरण विषय पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेंविद्यार्थियों को लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. गुप्ता ने कहा कि समाज में लैंगिक समानता और संवेदनशीलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और समानता की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वय अधिकारी सतीश वर्मा ने लैंगिक संवेदीकरण के कानूनी, सामाजिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कार्यस्थल एवं समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, समान अधिकार और अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
साथ ही विद्यार्थियों को लैंगिक भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पीएम उषा के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. गौहर हुजैफा खान तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजाराम चौधरी ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में गणित विभाग के प्रो. अनिल सिंह, प्रो. नरेन्द्र पटेल, डॉ. आमना सिंह एवं प्रो. मनोरमा रैकवार सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#satna