भोरे: कल्याणपुर गांव से एक किशोरी का अपहरण, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले में किशोरी के भाई के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बहन को नदवा गांव के शैलेश चौहान, बिपिन चौहान और सूरज कुमार ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। मामले को लेकर सोमवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने जांच शुरू कर दी।