भोरे: कल्याणपुर में कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी छात्रा की साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर के आगे खड़ी छात्रा की साइकिल चोरी कर ली गई। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस साइकिल चोर का पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक श्रीपुर थाना क्षेत्र के राजपुर खाप की छात्रा अंशिका कुमारी कोचिंग में पढ़ने आई थी।