भोरे: भोरे में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाया गया, आकर्षक ताजिया रहा आकर्षण का केंद्र, पुलिस तैनात
भोरे प्रखंड क्षेत्र में रविवार की शाम 5 बजे पूरी श्रद्धा और शांति के साथ मुहर्रम का पर्व मनाया गया। सिसई, भोरे, भोपतपुर और लामीचौर समेत विभिन्न इलाकों में ताजिया जुलुश निकाली गई। इस अवसर पर आकर्षक और भव्य ताजिया ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक जुलुश में शामिल होकर मातम करते दिखे। पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा।