भोरे: भोरे में मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ आइसा-आरवाईए का आक्रोश मार्च, संविधान और मताधिकार पर सीधा हमला बताया
भोरे में सोमवार की दोपहर दो बजे मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ आइसा और आरवाईए सभा द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च भाकपा माले कार्यालय से शुरू होकर चार मोहानी पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार में विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण महज एक प्रक्रिया नहीं बल्की संविधान पर हमला है।