भोरे: खजुरिया गांव में एक अधेड़ से मारपीट कर ₹12000 लूटे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक अधेड़ को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पॉकेट से 12000 रूपये निकाल लिया गया। जिसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले को लेकर खजुरिया गांव निवासी शुभ नारायण तिवारी ने गांव के ही भीम तिवारी, राधा देवी और नकुल तिवारी सहीत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।