चौसा: डीएम साहिला ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Chausa, Buxar | Sep 29, 2026 बक्सर जिलाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भू-विवाद, मद्य निषेध, खनन, साइबर क्राइम और लोक शिकायत मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।