बिसवां: इनरव्हील क्लब ने 5 बालिकाओं साइकिल और 80 बालिकाओं को बांटे सैनेट्री पैड
Biswan, Sitapur | Jul 14, 2024 इनरव्हील क्लब सीतापुर द्वारा एक कार्यक्रम किया गया जिसमे 5 बालिकाओं का चयन कर उनको साइकिल भेंट गई। उसके बाद रोटी गोदाम स्थिति गौरी विधा मंदिर स्कूल जा कर 80 बालिकाओं को एडवोकेट रोटेरियन अजीत चंद्रा द्वारा लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों से अवगत कराया गया। संस्था की अध्यक्ष मीनू कपूर द्वारा न्यूट्रीशन और पौष्टिक भोजन के महत्व से बच्चों को अवगत कराया गया।