बिसवां: रतन गंज में नदी की कटान से पीड़ित ग्रामीण अपने आशियाने तोड़ कर पलायन को हुए मजबूर
Biswan, Sitapur | Jul 13, 2024 बिसवा तहसील क्षेत्र के रतनगंज गांव में शारदा नदी कहर बरपाते हुए कटान कर रही है। इस गांव को कटान से बचाव के लिए विगत वर्ष बाढ़ कटान परियोजना के तहत बचाव कार्य किया गया था।जिसमे बनाए गए स्टड पानी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्तमान में भी लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से बचाव परियोजना पर सिंचाई विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है फिर भी घर कट रहे हैं।