बिसवां: सेवता विधानसभा के रेउसा में विधायक निवास पर भाजपा द्वारा आयोजित हुआ मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम
Biswan, Sitapur | Jul 13, 2024 भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिले की सेवता विधानसभा में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान सांसद राजेश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी मतदाताओं की सराहना करते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री और बीजेपी की सरकार बनाने को लेकर आभार व्यक्त किया।