बिसवां: सुर्जलाल पुरवा गांव में खेत गए अधेड़ किसान की बाढ़ के पानी में डूबकर हुई मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Biswan, Sitapur | Jul 12, 2024 थाना थानगांव क्षेत्र में सीपत पुर के सुर्जलाल पुरवा गांव निवासी मोंगरे पाल पुत्र नरायन पाल उम्र लगभग 60 वर्ष जो सुबह करीब 4 बजे खेतों की तरफ गए थे। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। काफी तलाश के बाद मोंगरे का शव तालाब के पानी में तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल की वार्ता करने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया है।