बिसवां: सेउता विधानसभा के रेउसा गोल्डन लॉन में नवनिर्वाचित सांसद कासमारोह आयोजित कर किया गया भव्य स्वागत
Biswan, Sitapur | Jul 13, 2024 सीतापुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद राकेश राठौर का रेउसा के बिसवां रोड स्थित गोल्डन लॉन में सपा नेता रिज़वान अहमद द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भव्य स्वागत किया गया। जिसमें विधानसभा सेवता के क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान गणों एवं जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्रवासियों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। सांसद ने सभी का आभार व्यक्त कर उन्हे धन्यवाद दिया।