तरहसी: पकरी में कर्बला के नाम पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा आवेदन, रोकने की मांग की
Tarhasi, Palamu | Jan 29, 2025 तरहसी प्रखंड क्षेत्र के पकरी में कर्बला के नाम पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। आक्रोश ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 3 बजे अंचलाधिकारी बालेश्वर राम को सरकारी जमीन का अतिक्रमण रोकने को लेकर आवेदन सौंपा। अंचल अधिकारी ने कहा कि जमीन का नेचर जानकर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की घटना को देखकर मामले में तत्परता दिखाई जाएगी।