तरहसी: तरहसी थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लील गानों से परहेज करने की अपील
Tarhasi, Palamu | Jan 31, 2025 तरहसी थाना परिसर में शुक्रवार शाम 5 बजे सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने की। मौके पर थाना प्रभारी नीरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित। सबइंस्पेक्टर बालाकृष्णा के अलावा कई पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों और पूजा कमिटी के अध्यक्ष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।