तरहसी: पलामू में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई: 142.52 लाख रुपए जुर्माना, 36 पर FIR दर्ज
Tarhasi, Palamu | Jan 30, 2025 पलामू समाहरणालय में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक गुरूवार शाम 4 बजे से हुई। अध्यक्षता उपायुक्त शशि रंजन ने की। बैठक में मुख्य रूप से एसपी रीष्मा रमेशन एवं डीएफओ सत्यम कुमार भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने अवैध बालू उठाव, खनन, परिवहन,भंडारण एवं अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों एवं क्रशर के विरूद्ध अंचल एवं थाना स्तर पर अबतक की गई कार्रवाई की समीक्षा की