मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अस्थाई बैरियर लगाकर मनचलों और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बुधवार शाम को जनपद के समस्त थानों द्वारा अस्थाई बैरियर लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ जगह-जगह पर संदिग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। जनपदीय पुलिस द्वारा मनचलों, खुले में शराब पीने वाले तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर उन पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।