मुगलसराय: नई कोट पुलिया के पास अनियंत्रित स्कूल वाहन गंगा नहर में पलटी, बाल-बाल बची जान
जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के नई कोट पुलिया के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वाहन को क्रेन की मदद से रेस्क्यू गया। बताया जा रहा है कि चालक स्कूल वाहन लेकर तेज रफ्तार में जा रहा था और लेकर पलट गया, पुलिस कार्रवाई में जुट गई।