मुगलसराय: अलीनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने मंगलवार शाम गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना अलीनगर क्षेत्र के सिकटिया निवासी श्याम सिंह यादव तथा सिंघीताली निवासी शिववचन भारती दोनों अलग-अलग मुकदमे में विभिन्न धाराओं सहित गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे, पुलिस ने दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।