मुगलसराय: जिले के कई गांवों में समाजसेवी व ग्राम प्रधान डॉ. सुरेश चौहान ने लगभग 1400 स्कूली बच्चों को बैग, जूता व मोजा वितरित किए
मंगलवार को चंदौली जनपद के विभिन्न गांव जिसमें चकिया ब्लाक के धनवाल कला,चुप्पेपुर,विजयपुरवा,भावपुर तथा उतरौत के परिषदीय विद्यालयों में समाजसेवी व पैतुआ ग्राम प्रधान डॉ सुरेश चौहान ने लगभग 1400 स्कूली बच्चों को बैग,जूता व मोजा वितरित किया। इस दौरान डॉ सुरेश चौहान ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जिले के हर जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा संबंधित वस्तुएं पहुंचाई जाए।