मुगलसराय: दीपावली पर जिले में प्रधानमंत्री योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर का वितरण होगा: डीएम
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार दोपहर को पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरित किए के जाने हेतु संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है। बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जनपद में 197521 लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर वितरण किया जाएगा।