मुगलसराय: एसपी ने थाना अलीनगर का किया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा बीती देर रात बुधवार को थाना अलीनगर का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय,हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रात्रि गस्त में लगे अधिकारी, कर्मचारियों को जरीए वीडियो कॉल ड्यूटी पॉइंट चेक किया गया। वही थाना के मासिक निरीक्षण रजिस्टर, अपराध रजिस्टर का अवलोकन आदि का निरीक्षण किया गया।