करछना: छरीबना रामपुर गांव में पुआल के ढेंर में अज्ञात कारणों से आग लगने से मचा हड़काम,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
करछना थाना क्षेत्र के छरीबना रामपुर गांव में बृहस्पतिवार को उसे समय हड़कंप मच गया, जब गेहूं खेत के पास रखे गए पुआल के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में सूचना होने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।