करछना: नैनी स्थित मेवालाल बगिया के पास एयर इंडिया का प्लान ट्रेलर पर लदा देख उसे देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़।
यमुनापार क्षेत्र के नैनी मेवालाल बगिया के पास बृहस्पतिवार को एयर इंडिया का प्लेन ट्रेलर पर लगा देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा प्लेन का लोगों ने सेल्फी के साथ फोटो भी खींचा। ट्रेलर चालक ने बताया कि यह प्लान खराब हो गई है जिसे पश्चिम बंगाल कोलकाता से नागपुर के मेहान एमआईडीसी पर रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा है।