लालगंज: लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग, पोझियां: बंद गोदाम के बरामदे से 30 वर्षीय युवक का शव मिला, सनसनी
लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित पोझियां में मंगलवार को डॉल्फिन लाइन होटल के पास एक बंद गोदाम के बरामदे से 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नामीडीह गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र पंचम सिंह के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू