सिरसागंज: सिरसागेट मठ मंदिर के पास पुलिस ने अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा, 8 कुंतल पटाखे बरामद
दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सिरसागंज पुलिस को बड़ी बरामदगी मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिरसागेट कॉलोनी में मठ मंदिर के पास बने एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान 24 बॉक्स और दो प्लास्टिक के बोरों में करीब 8 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए गए। पटाखों की अनुमानित कीमत 3 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।