हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की PCS प्रारंभिक परीक्षा रविवार को राज्य भर के 405 केंद्रों पर, सचिव जीएस रावत ने दी जानकारी
रविवार को राज्य भर के 405 परीक्षा केंद्रों पर PCS की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में 1लाख 49 हजार 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सिंहद्वार स्थित UKPSC के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने शनिवार शाम जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर और उड़न दस्ते के अलावा पुलिस प्रशासन की भी नजर रहेगी।