हरिद्वार: 315 बोर के तमंचे और 2 जिंदा कारतूस के साथ सिडकुल पुलिस ने शनि मंदिर के पास से किया एक संदिग्ध गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध को सिडकुल पुलिस ने शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। सिडकुल पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक रूड़की के मंगलौर का रहने वाला अनमोल है। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, उसे जेल भेज दिया गया है