हरिद्वार: मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में जीते कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन, दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर रही बसपा
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने 422 वोटो से BJP के करतार भड़ाना को शिकस्त दी है। तीसरे नंबर पर बसपा रही। जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद काजी निजामुद्दीन के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। काजी निजामुद्दीन ने अपनी जीत को लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि चुनाव में उनकी लड़ाई सीधी सरकार से थी। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया।