हरिद्वार: रौशनाबाद पहुंचे कांग्रेसी विधायकों ने मंगलौर में कांग्रेस की जीत पर मनाया जश्न, कहा- भाजपा को जनता ने सिखाया सबक
मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की जीत की खबर से कांग्रेसी विधायक झूम उठे, रौशनाबाद पहुंचे कांग्रेसी विधायक अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, रवि बहादुर ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने लिए पैसा, पुलिस और गुंडे सबका प्रयोग किया लेकिन उनकी एक ना चली। मंगलौर जीत के बाद अब जिले में 6 कांग्रेसी विधायक हो गए हैं