हरिद्वार: मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में सभी 10 राउंड में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन रहे आगे, मिला जीत का सर्टिफिकेट
शनिवार को मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सभी 10 राउंड में भाजपा और बसपा एक बार फिर कांग्रेस से आगे ना निकल पाईं। पोस्टल बैलेट में भले ही भाजपा ने बाजी मारी हो, लेकिन शुरुआत से बढ़त बना चुके कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन के सिर ही जीत का सेहरा बंधा। रौशनाबाद जिला मुख्यालय पर मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने उन्हें जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया।