हरिद्वार: मोबाईल चोरी कर UPI के माध्यम से पैसा निकालने वाले 2 चढ़े GRP के हत्थे, हरिद्वार रेलवे स्टेशन के गेट से गिरफ्तार
GRP ने शनिवार को 2 शातिर चोरों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के गेट से गिरफ्तार किया है। GRP थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया है कि 3 जुलाई को देहरादून के एक रेलयात्री ने अपना मोबाईल चोरी होने और उससे 10,985 ₹ UPI ट्रांसफर होने की सूचना दी थी, पुलिस ने जांच के बाद टिहरी निवासी बलदेव और यूपी के इटावा निवासी अमनदीप को गिरफ्तार कर मोबाईल बरामद कर लिया है।