महसी: पिपरी मोहन गांव से लापता 53 वर्षीय महिला, बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी मोहन गांव निवासी नरेंद्र मौर्य ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया उनकी 53 वर्षीय मां बऊरा बीते 25 सितंबर को घर से अचानक लापता हो गई। और देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। नाते रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बेटे ने हरदी थाने में लिखित शिकायत पत्र देकर अनहोनी की आशंका जताई है।