महसी: जानकी नगर में घाघरा नदी मचा रही तबाही, गांव के लोग मकान तोड़ने को हुए मजबूर, कई आशियाने व उपजाऊ भूमि नदी में समाहित
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत जानकी नगर में एक बार फिर घाघरा नदी ने अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया है। गांव निवासी सरोज यादव का मकान नदी में समाहित हो गया है। जबकि हरिद्वार अपना मकान खुद तोड़ रहे हैं। गांव के तमाम लोगों ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया की घाघरा नदी तेजी के साथ कटान कर रही है। कई बीघा उपजाऊ भूमि नदी के जद में है।