महसी: खैरीघाट थाना परिसर में नवरात्रि त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक, क्षेत्र के 18 घाटों पर 104 प्रतिमाएं होंगी विसर्जित
खैरीघाट थाना परिसर में सोमवार शाम करीब 4 बजे सीओ महसी रूपेंद्र कुमार गौड़ की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सभी दुर्गा पूजा आयोजकों से सीओ ने अपील करते हुए कहा की सौहार्दपूर्ण तरीके से पूजा पाठ का आयोजन करें। कहीं भी नई प्रतिमाएं नहीं रखी जाएगी। निर्धारित मार्ग से ही शोभायात्रा निकाली जाएगी।SHO ने कहा कि 18 घाट पर 104 प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।