महसी: सोहबतिया गांव में खुली बैठक में कोटे का चुनाव हुआ, रूक्मणी देवी पर लोगों ने जताया विश्वास
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के सोहबतिया गांव में सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे ग्राम पंचायत में खुली बैठक का आयोजन कर कोटे का चुनाव कराया गया। कोटे की दावेदारी तत्कालीन कोटेदार लीलावती और रुक्मणी देवी ने पेश की। चुनाव में रुक्मणी देवी के पक्ष में बहुमत मिली। जिस बाबत नामित चुनाव अधिकारी ने रुक्मणी देवी को कोटे का प्रमाण पत्र सौंपकर नाम घोषित किया।