महसी: चमारन पुरवा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दुःख और गरीबी देख सीओ ने दाह संस्कार के लिए दी सहायता
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारन पुरवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार ने रविवार शाम करीब 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ महसी रूपेंद्र कुमार गौड़ पहुंचे, और वैधानिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्री गौड़ ने मृतक की परिजनों की गरीबी और दु:ख को देखकर अंतिम संस्कार के लिए मदद की।